हल्द्वानी: अंतर्राज्यीय वाहन चोर गैंग लीडर ओम शर्मा उर्फ अंशु और उसके साथियों के विरुद्ध गैंगस्टर एक्ट में कार्यवाही, थाना बनभूलपुरा में दर्ज हुआ अभियोग

हल्द्वानी से जुड़ी खबर सामने आई है। नैनीताल जिले के एसएसपी प्रहलाद नारायण मीणा द्वारा सभी अधीनस्थों को अपराधियों के विरूद्ध उनके आपराधिक क्रियाकलापों पर सतर्क दृष्टि रखते हुए कड़ी कार्यवाही करने हेतु निर्गत निर्देश दिए गए हैं।

पुलिस की कार्यवाही

इसी क्रम में दिनाँक 17.04.2025 को थानाध्यक्ष बनभूलपुरा नीरज भाकुनी द्वारा गैंगलीडर ओम शर्मा उर्फ अंशु एंव उसके गिरोह के सक्रिय सदस्यों कुबैर सिंह उर्फ अमन, सलीम अली, ध्रुव शर्मा उर्फ गुन्नू, रवि सिंह, संदीप मौर्या जिनके द्वारा चोरी की घटनाओं को अंजाम देकर अवैध क्रिया कलाप कर धनापार्जन किया जा रहा था। जिनके अवैध क्रियाकलापों में अंकुश लगाये जाने हेतु पुलिस टीम द्वारा वर्ष -2024 में थाना बनभूलपुरा पुलिस द्वारा दिनाँक 16.09.2024 को गैंग के सदस्य कुबैर सिंह उर्फ अमन, सलीम अली, ध्रुव शर्मा उर्फ गुन्नू, रवि सिंह, संदीप मौर्या को गिरफ्तार कर हल्द्वानी, मुखानी, लालकुँआ, ट्रांजिट कैम्प, रूद्रपुर आदि क्षेत्रों से चोरी की गयी 10 मो0 सा0 के साथ गिरफ्तार कर अंर्तराज्यीय वाहन चोर गिरोह का खुलासा किया गया। चूँकि उक्त गैंग लीडर ओम शर्मा उर्फ अंशु द्वारा उत्तर प्रदेश एंव उत्तराखण्ड के विभिन्न जिलों में वाहन चोरी, अन्य चोरी एंव शस्त्र अधिनियम के अपराध करते हुए एक सुसंगठित गैंग संचालित कर अवैध रूप से धनोपार्जन करते हुए आर्थिक/भौतिक एँव दुनियावी लाभ अर्जित किया जा रहा था। उक्त गिरोह से आम जनता तथा समाज में इतना भय व्याप्त है कि आम जन मानस इनके विरूद्ध गवाही देने से भी डरता है। उक्त गिरोह की आपराधिक गतिविधियों पर अंकुश लगाये जाने हेतु उच्चाधिकारियों के निर्देश पर थानाध्यक्ष बनभूलपुरा द्वारा गैंग चार्ट तैयार कर  जिलाधिकारी नैनीताल के अनुमोदन के पश्चात गैंग लीडर ओम शर्मा एँव उसके सदस्यों के गिरोह के विरूद्ध थाना बनभूलपुरा में 2/3 उ0 प्र0 गिरोबन्द समाज विरोधी क्रियाकलाप  (निवारण ) अधि0 1986 के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत कर कार्यवाही की जा रही है। 

अभियुक्त गणो का अपराधिक इतिहास

1- अभियुक्त- ओम शर्मा उर्फ अंशु पुत्र राजकुमार शर्मा निवासी निवासी डी. 561 नन्द ग्राम गाजियाबाद  उम्र 24 वर्ष का आपराधिक इतिहास –
01. FIRNO 176/24  U/S 303(2)/317(2) BNS थाना बनभूलपुरा जनपद नैनीताल
02. FIR NO- 332/24  U/S 303(2)/317(2) BNS  कोतवाली हल्द्वानी – जनपद नैनीताल
03. FIR NO- 383/24 U/S 317(2)/ 3(5) BNS थाना रुद्रपुर  – जनपद उधम सिंह नगर
04. FIR NO- 240/24 U/S 179/411/34 IPC  थाना किच्छा जनपद उधम सिंह नगर

2- कुबेर सिंह उर्फ अमन पुत्र श्री सत्यपाल सिंह निवासी हाईडिल कलौनी कालागढ जिला पौढी गढवाल उम्र 19 वर्ष का आपराधिक इतिहास –
1. FIR NO 176/24  U/S  303(2) /317(2) BNS  थाना बनभूलपुरा- जनपद नैनीताल
2. FIR NO- 177/24 U/S  303(2) /317(2)BNS थाना बनभूलपुरा-जनपद नैनीताल
3. FIR NO- 383/24  U/S  303(2)/317(2)/3(5) BNS   थाना रुद्रपुर -जनपद उधम सिंह नगर

3- सलीम अली पुत्र स्व0 श्री सादिक अली निवासी ग्राम टिला लालपुर थाना किच्छा जिला उधम सिंह नगर उम्र 22 वर्ष  का आपराधिक इतिहास –   
1. FIR NO-176/24 धारा – 303(2) /317(2) BNS  थाना बनभूलपुरा- जनपद नैनीताल
2. FIR NO- 383/24      धारा 317(2)/ 3(5) BNS कोतवाली रुद्रपुर  – जनपद उधम सिंह नगर
3. FIR NO- 12/23  धारा 04/25 आर्म्स एक्ट  थाना किच्छा जनपद उधम सिंह नगर
4. FIR NO- 246/23   धारा 380/411 भादवि  थाना किच्छा जनपद उधम सिंह नगर

4- ध्रुव शर्मा उर्फ गुन्नू पुत्र हरीश कुमार शर्मा निवासी आगमन प्री स्कूल के सामने वाली गली लालपुर उधम सिंह नगर उम्र 20 वर्ष का आपराधिक इतिहास-
1. FIR NO 176/24  U/S  303(2) /317(2) BNS  थाना बनभूलपुरा – जनपद नैनीताल
2. FIR NO-148/24  U/S  379/401 IPC  थाना ट्राजिंट कैंम – जनपद उधम सिंह नगर (विवेचनाधीन)
3. FIR N0 383/24 U/S 303(2)/317(2)/3(5) BNS  थाना रुद्रपुर जनपद उधम सिंह नगर

04– रवि सिह पुत्र राजू सिह निवासी ग्राम इटऊवा थाना सुभाष नगर जिला बरेली उ-प्र0 उम्र 19 वर्ष का आपराधिक इतिहास –
01. FIR NO-176/24    U/S  303(2) /317(2) BNS  थाना- बनभूलपुरा, जनपद नैनीताल
02.FIR NO-177/24  U/S  303(2) /317(2) BNS  थाना बनभूलपुरा  जनपद नैनीताल
03. FIR NO—383/24  U/S 303(2)/317(2)/3(5) BNS  थाना- रुद्रपुर-जनपद उधम सिंह नगर
04.FIR NO—267/24  U/S 3/4/25 आर्म्स एक्ट व 34 भादवि व 41/102 सीआरपीसी  थाना- रुद्रपुर-जनपद उधम सिंह नगर

6- संदीप मौर्या पुत्र स्व0 श्री ओमपाल मौर्या निवासी मेहराया रोड बाल विकास स्कूल के पास लालपुर किच्छा उधम सिंह नगर उम्र 21 वर्ष का आपराधिक इतिहास –
1. FIR NO-176/24 U/S  303(2) /317(2) BNS  थाना- बनभूलपुरा    जनपद नैनीताल।
2.FIR NO—383/24  U/S 303(2)/317(2)/3(5) BNS  थाना- रुद्रपुर-जनपद उधम सिंह नगर उपरोक्त।