अल्मोड़ा: यूथ क्लब ने आयोजित किया ओपन माइक थीम आधारित कार्यक्रम, हुए विभिन्न कार्यक्रम

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा में बीते कल दिनांक 18/04/2025 को टी०एल०सी० अल्मोड़ा यूथ क्लब अल्मोड़ा द्वारा ओपन माइक थीम आधारित कार्यक्रम आंबेडकर जयंती पर मनाया गया।

डॉ अंबेडकर के कार्यों में डाला प्रकाश

इस मौके पर अल्मोड़ा यूथ क्लब में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित हुए। जिसमे कविता, जीवनी, गीत, व नृत्य आयोजित किए गए। वहीं डॉ अंबेडकर के कार्यों में प्रकाश डाला गया। साथ ही अल्मोड़ा यूथ क्लब द्वारा हर माह ओपन माइक कार्यक्रम चलाते हुए, जिसमें अलग अलग मुद्दों में जागरूकता अभियान चलाए व कार्य भी किए जाते है। हाल ही में टी०एल०सी० में बच्चों के लिए निःशुल्क लाइब्रेरी भी खोली गई है।

रहें उपस्थित

कार्यक्रम का संचालन कमल जोशी, विकास, व मयंक ने किया। वहीं संदीप कुमार, मुक्ता साह, लता, मुस्तकीम, संगीता, विनीता, कमल सिंह, कात्यायनी, प्रीति, दीपा जीना, विक्रम, सुंदर, मोहित, अभिषेक, सतीष, अभिषेक, आदि लोग उपस्थित रहे।