देश दुनिया की खबरों से हम आपको रूबरू कराते रहते हैं। एक ऐसी खबर हम आपके सामने लाए हैं। फिल्म अभिनेत्री उर्वशी रौतेला ने हाल ही में दावा किया। जिसमे उन्होंने यह दावा किया था कि उत्तराखंड में बद्रीनाथ के पास उनके नाम पर एक मंदिर है।
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा यह स्टेटमेंट
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक जिसके बाद उनका यह स्टेटमेंट देते हुए वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया। उनके इस दावों के बाद चमोली जिले में हकहकूकधारी खासे नाराज हैं। उर्वशी रौतेला ने कहा कि मेरे नाम से बद्रीनाथ धाम के पास में एक मंदिर है जहां मेरी पूजा होती है। दरअसल उर्वशी ने सिद्धार्थ कन्नन के साथ लेटेस्ट इंटरव्यू में यह बात कही। उन्होंने बताया कि बद्रीनाथ धाम के पास मेरे नाम का एक मंदिर है। जहां पर लोग जाते हैं और फूल चढ़ाते हैं। जब सिद्धार्थ ने उनसे पूछा क्या आपका ही मंदिर है। तब अभिनेत्री ने कहा जी हाँ मेरा ही मंदिर है। उर्वशी के इस बयान पर पंडित ने सच्चाई बताई है।
कहा- अभिनेत्री को मांगनी चाहिए माफी
रिपोर्ट्स के मुताबिक तीर्थपुराेहितों के साथ बदरीनाथ मंदिर से जुडे़ हकहकूकधारियों , पुजारियों ने अभिनेत्री उर्वशी रौतेला के इस दावे को बचकाना हरकत बताया है और विरोध किया है। कहा मंदिर उसका नहीं बल्कि देवी सती का है जिसका नाम उर्वशी रखा गया है। कहा कि उसे तत्काल माफी मांगनी चाहिए, अन्यथा पुरोहित समाज आंदोलन के लिए बाध्य होगा।
बदरीनाथ धाम में उर्वशी मंदिर का शास्त्रों में उल्लेख
इस संबंध मे बदरीनाथ धाम के पूर्व धर्माधिकारी भुवनचंद्र उनियाल ने बयान जारी किया। जिसमें उन्होंने कहा कि बदरीनाथ के पास मां उर्वशी देवी का मंदिर को अपने नाम से जोड़कर उर्वशी रौतेला ने गलत कार्य किया है। उन्होंने कहा कि बदरीनाथ धाम में उर्वशी मंदिर का शास्त्रों में उल्लेख है। यह देवी के रुप में पूजित है। शास्त्रों में बदरीनाथ धाम को उर्वशी पीठ के रुप में भी जाना जाता है। बामणी गांव में स्थित उर्वशी मंदिर में बदरीनाथ के कपाट खुलने के साथ ही पूजा अर्चना होती है। श्रद्धालु इस दौर में इसे सौंदर्य की देवी के रुप में पूजते हैं।