अप्रैल का महीना चल रहा है। मौसम में बदलाव जारी है। सुबह-शाम ठंड जारी है।
उत्तराखंड में आज का मौसम
उत्तराखंड मौसम पर फिर अपडेट सामने आया है। उत्तराखंड में पिछले कुछ दिनों से मौसम का मिजाज बदला हुआ है। मौसम विभाग ने प्रदेशभर में अंधड़, ओलावृष्टि व तीव्र वर्षा की चेतावनी दी थी, लेकिन मैदानी क्षेत्रों में मौसम सामान्य ही रहा। मौसम विभाग के अनुसार, आज भी पर्वतीय क्षेत्रों में आंशिक बादल छाये रह सकते हैं और कहीं-कहीं हल्की वर्षा हो सकती है। मैदानी क्षेत्रों में मौसम शुष्क रहने के आसार हैं। आज उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग और पिथौरागढ़ में आंशिक बादल छाने और हल्की वर्षा की आशंका है। शेष जिलों में मौसम शुष्क बना रह सकता है। तापमान सामान्य से अधिक बना रहने का अनुमान है। अगले कुछ दिनों में मैदानी क्षेत्रों में गर्मी बढ़ने के साथ चटख धूप पड़ सकती है।
अल्मोड़ा में आज का मौसम
अल्मोड़ा में आज बारिश के आसार हैं। वहीं अब मौसम में बदलाव होने लगा है। गर्मी में इजाफा होने लगा है।