IPL 2025: आज लखनऊ सुपर जायंट्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच खेला जाएगा मुकाबला, देखें शेड्यूल

देश दुनिया की खबरों से हम आपको रूबरू कराते रहते हैं। एक ऐसी खबर हम आपके सामने लाए हैं। आईपीएल का मेला शुरू हो गया है। दुनिया भर में आईपीएल के दीवाने हैं। इंडियन प्रीमियर लीग का 18वां सीजन शुरू हुआ है। इस टी20 लीग में 13 जगहों पर 65 दिनों में कुल 74 मैच आयोजित किए जाएंगे। वहीं क्वालीफायर 1 और एलिमिनेटर की मेजबानी हैदराबाद में 20 और 21 मई को की जाएगी। कोलकाता में क्वालीफायर 2 (23 मई को) और 25 मई को खिताबी मुकाबले खेले जाएंगे।

आज इनके बीच होगी भिड़ंत

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक आज एक मुकाबला खेला जाएगा। आज 22 अप्रैल मंगलवार को लखनऊ सुपर जायंट्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच मुकाबला खेला जाएगा। जो 7:30 बजे से खेला जाएगा। यह मुकाबला लखनऊ में खेला जाएगा।

इतने बजे से शुरू होगा मैच

आईपीएल 2025 के मैच भारतीय समयानुसार शाम 7 बजकर 30 मिनट पर शुरू हो जाएंगे। टॉस का समय शाम 7 बजे होगा। वहीं, डबल हेडर पर होने वाले मैचों में दिन के मुकाबलों का समय दोपहर 3 बजकर 30 मिनट और टॉस का समय दोपहर 3 बजे होगा।

कल कौन जीता

इंडियन प्रीमियर लीग 2025 का 39वां मैच कोलकाता के ईडन गार्डन्स स्टेडियम में कोलकाता नाइटराइडर्स और गुजरात टाइटंस के बीच खेला गया। जिसमे गुजरात ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 3 विकेट पर 198 रन बनाए। 199 रन के टारगेट का पीछा करते हुए कोलकाता 8 विकेट पर 159 रन ही बना पाई और 39 रन से मैच हार गई।  इस जीत के साथ ही गुजरात ने अपने नंबर 1 पोजीशन को 12 अंक के साथ और मजबूत कर लिया है।