22 अप्रैल: विश्व पृथ्वी दिवस आज, पर्यावरण संरक्षण की तरफ सभी का ध्यान खींचना खास उद्देश्य, पृथ्वी को खुशहाल बनाए रखने में दें अपना योगदान

आज 22 अप्रैल 2025 है। आज विश्व पृथ्वी दिवस मनाया जा रहा है। साल 22 अप्रैल को World Earth Day यानी विश्व पृथ्वी दिवस सेलिब्रेट किया जाता है। हर साल 22 अप्रैल के दिन विश्व पृथ्वी दिवस मनाया जाता है। पृथ्वी दिवस मनाने का उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण की तरफ सभी का ध्यान खींचना और यह कोशिश करना है कि सभी पृथ्वी को खुशहाल बनाए रखने में योगदान दें।

जाने इसका इतिहास

पृथ्वी दिवस को मनाने का विचार पहली बार 1969 में यूनेस्को सम्मेलन में शांति कार्यकर्ता जॉन मैककोनेल (John McConnell) द्वारा दिया गया था। शुरू में, इस दिन को मनाने का उद्देश्य पृथ्वी का सम्मान करना था। 22 अप्रैल, 1970 को सबसे पहली बार संयुक्त राज्य अमेरिका में पृथ्वी दिवस मनाया गया था। 1990 में डेनिस हेस (Denis Hayes ) ने विश्व स्तर पर इस दिन को मनाने का प्रस्ताव रखा जिसमें 141 देशों ने भाग लिया। साल 2016 में, पृथ्वी दिवस को जलवायु संरक्षण के लिए समर्पित कर दिया गया। वर्तमान में, पृथ्वी दिवस नेटवर्क 190 देशों में 20,000 साझेदारों और संगठनों में फैला हुआ है।

पृथ्वी दिवस का महत्व

पृथ्वी दिवस मनाने के पीछे का उद्देश्य लोगों में जागरूकता फैलाना है ताकि लोग पर्यावरण के महत्व को सही तरीके से समझ सकें और इसका बचाव कर सके। इस दिन कई जगहों पर पौधे लगाए जाते हैं। स्कूल, कॉलेज और विभिन्न संस्थान में इसको लेकर बच्चों को जागरूक किया जाता है। आज के समय में क्लाइमेट चेंज और ग्लोबल वार्मिंग की वजह से हमारे पर्यावरण को काफी नुकसान पहुंच रहा है।  इसलिए धरती को बचाने के लिए कई तरह के संकल्प लिए जाते हैं।

इस साल की थीम

हर साल वर्ल्ड अर्थ डे को एक थीम के साथ मनाया जाता है। इस साल पृथ्वी दिवस की थीम है- ‘आवर पावर, आवर अर्थ’ (Our Planet, Our Earth)। इस थीम को मनाने का उद्देश्य लोगों, संगठनों और देशों की सरकार को क्षय होने वाले ऊर्जा स्त्रोतों को दोबारा इस्तेमाल किए जाने वाले स्त्रोतों में बदलना और एक टिकाउ भविष्य की नींव रखने के लिए प्रेरित करना है।