जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुआ आतंकी हमला, पर्यटकों पर की गोलीबारी, सुरक्षाबलों का सर्च ऑपरेशन जारी

देश दुनिया की खबरों से हम आपको रूबरू कराते रहते हैं। एक ऐसी खबर हम आपके सामने लाए हैं। जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में आतंकी हमला हुआ है। यह आतंकी हमला पर्यटकों के समूह पर हुआ है।

आतंकियों ने की गोलीबारी

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक यह जानकारी सामने आई है। संदिग्ध आतंकवादियों ने पर्यटकों के एक समूह पर गोलीबारी की है। यह हमला अनंतनाग जिले के पहलगाम इलाके में हुआ है। रिपोर्ट्स के मुताबिक इस हमले में कुल 6 लोग घायल बताए जा रहे हैं। दो की हालत‌ गंभीर बताई जा रही है। चार पर्यटक जबकि दो घोड़े वाले लोग घायल बताए जा रहे हैं। सूत्रों के अनुसार घायलों की संख्या बढ़ सकती है। इस हमले में पर्यटकों के साथ-साथ कुछ स्थानीय लोग भी घायल हुए हैं। वहीं घायल पर्यटकों को इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल ले जाया गया है। साथ ही इलाके को सुरक्षित करने के साथ एक वहां मौजूद अन्य पर्यटकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए अतिरिक्त सुरक्षा बलों को भेजा गया है।

सर्च ऑपरेशन शुरू

जिसके बाद सुरक्षाबलों ने आतंकियों के खिलाफ सर्च ऑपरेशन शुरू कर दिया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक आधिकारिक रूप से हमले की पुष्टि अभी तक नहीं हुई है।