पाकिस्तान ने LoC पर बरसाई गोलियां, इंडियन आर्मी ने भी किया मुंहतोड़ जवाब

देश दुनिया की खबरों से हम आपको रूबरू कराते रहते हैं। एक ऐसी खबर हम आपके सामने लाए हैं। जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में आतंकवादियों ने बीते मंगलवार को पर्यटकों के समूहों पर हमला कर दिया। जिसमे 26 लोगों ने अपनी जान गंवाई। जिससे पूरे देश में आक्रोश बना हुआ है। इसी बीच एक बड़ी खबर सामने आई है।

भारत ने दिया मुंहतोड़ जवाब

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इस आतंकी हमले के बाद पाकिस्तान ने LoC पर कई चौकियों पर गोलीबारी की है। जवाब में भारत ने मुंहतोड़ जवाब दिया है। इस मुठभेड़ में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। साथ ही बॉर्डर पर जवान तैनात हैं। पाक सैनिकों की हर हरकत पर नजर बनाए हुए हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक सैन्य सूत्रों ने बताया कि भारतीय सेना ने बीते गुरुवार रात जम्मू-कश्मीर में नियंत्रण रेखा पर कुछ स्थानों पर पाकिस्तानी सेना की गोलीबारी का प्रभावी ढंग से जवाब दिया। कहा कि किसी के हताहत होने की कोई खबर नहीं है।

भारत के  पाकिस्तान के खिलाफ पांच कड़े फैसले

📌📌📌भारत और पाकिस्तान के बीच स्थित ऑटारी चेक पोस्ट बंद कर दिया गया है। जिससे दोनों देशों के बीच सीमित आवाजाही भी रुक जाएगी।
📌📌📌पाकिस्तान में मौजूद भारत का दूतावास अब बंद किया जाएगा।
📌📌📌इंडस वॉटर ट्रीटी को भी रोक दिया है। इसका असर पाकिस्तान को काफी बड़े स्तर पर होगा।
📌📌📌 भारत में मौजूद सभी पाकिस्तानी राजनायिकों को 48 घंटे के भीतर देश छोड़ने का आदेश दिया गया है।
📌📌📌अब पाकिस्तानियों को भारत का वीजा नहीं मिलेगा।