IPL 2025: गुजरात टाइटन्स ने इतने विकेट से जीता मुकाबला, दिल्ली कैपिटल्स को हराया

देश दुनिया की खबरों से हम आपको रूबरू कराते रहते हैं। एक ऐसी खबर हम आपके सामने लाए हैं। आईपीएल का मेला शुरू हो गया है। दुनिया भर में आईपीएल के दीवाने हैं। इंडियन प्रीमियर लीग का 18वां सीजन शुरू हुआ है। इस टी20 लीग में 13 जगहों पर 65 दिनों में कुल 74 मैच आयोजित किए जाएंगे। वहीं क्वालीफायर 1 और एलिमिनेटर की मेजबानी हैदराबाद में 20 और 21 मई को की जाएगी। कोलकाता में क्वालीफायर 2 (23 मई को) और 25 मई को खिताबी मुकाबले खेले जाएंगे।

आज‌ कौन जीता

आज आईपीएल 2025 के 35वें मुकाबले में गुजरात टाइटंस और दिल्ली कैपिटल्स के बीच मुकाबला खेला गया। यह मुकाबला अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला गया। जिसमे गुजरात टाइटन्स ने दिल्ली कैपिटल्स को 7 विकेट से हराया। जिस पर गुजरात की टीम ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। पहले बल्‍लेबाजी करने उतरी दिल्‍ली ने 20 ओवर में 8 विकेट खोकर 203 रन बनाए । जवाब में गुजरात ने 4 गेंद शेष रहते टारगेट को चेज कर लिया। वहीं गुजरात टाइटन्स की ओर से बटलर ने 54 गेंदों पर 11 चौकों और चार छक्कों की मदद से नाबाद 97 रन बनाए। हालांकि वह शतक लगाने से चूक गए। इसके साथ ही यह इस सीजन में गुजरात की 5वीं जीत है और वह पॉइंट्स टेबल में टॉप पर पहुंच गई है। वहीं दूसरी ओर दिल्ली को सीजन की दूसरी हार का सामना करना पड़ा है।