उत्तराखंड: जरूरी खबर: UKPSC ने इस परीक्षा की गतिमान चयन प्रक्रिया को किया निरस्त, जानें वजह

उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए जरूरी खबर सामने आई है।

यह चयन प्रक्रिया निरस्त

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक उत्तरखड लोक सेवा आयोग की ओर से उत्तराखंड विशेष अधीनस्थ शिक्षा (प्रवक्ता संवर्ग समूह ग) सेवा (सामान्य शाखा एवं महिला शाखा) परीक्षा-2024 की गतिमान चयन प्रक्रिया को निरस्त कर दिया गया है। इस संबंध मे सचिव गिरधारी सिंह रावत ने जानकारी दी। उन्होंने बताया कि आयोग ने 18 अक्तूबर 2024 को विज्ञापन जारी कर उत्तराखंड विशेष अधीनस्थ शिक्षा (प्रवक्ता संवर्ग समूह ग) सेवा (सामान्य शाखा एवं महिला शाखा) परीक्षा-2024 के रिक्त 613 अभ्यर्थियों से ऑनलाइन आवेदन मांगे थे। इसमें (सामान्य शाखा में 550 एवं महिला शाखा में 63 पद) पदों पर अभ्यर्थियों चयन किया जाना था। आयोग ने यह निर्णय उत्तराखंड शासन के पत्र के अनुरोध पर लिया है।