अल्मोड़ा: रोडवेज बस में धधकी आग, यात्रियों में मची चीख-पुकार

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा में आज सोमवार को एक रोडवेज बस डिपो में अचानक आग धधकने लगी। जिससे आसपास हड़कंप मच गया।

बस से समय रहते उतरे सवारी

जानकारी के अनुसार आज सोमवार की दोपहर को बरेली से सवारी लेकर एक रोडवेज बस जैसे ही स्टेशन के पास पहुंची, तो बस में इंजन वाली तरफ आग लग गई। जिससे बस में सवार यात्रियों में चीख पुकार मच गई। जिसके बाद आनन-फानन में सभी यात्री बस से बाहर निकले। वहीं स्थानीय लोगों ने बमुश्किल आग को बुझाया। जिससे लोगों ने राहत की सांस ली। बताया जा रहा है कि शॉट सर्किट की वजह बस के इंजन वाली जगह में आग धधकी।