देश दुनिया की खबरों से हम आपको रूबरू कराते रहते हैं। एक ऐसी खबर हम आपके सामने लाए हैं। भारत ने ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के तहत पाकिस्तान और पीओके में 09 ठिकानों पर हमला किया।
भारत का मिशन ‘ऑपरेशन सिंदूर’
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक भारत ने मंगलवार की आधी रात को पाकिस्तान और पाक अधिकृत कश्मीर (पीओके) में आतंकवादी ठिकानों पर हमला किया। जिसमे भारत ने 24 मिसाइलें दागी हैं। जिसे भारत ने ‘ऑपरेशन सिंदूर’ नाम दिया है। जिसमे 7 मई को 1:45 बजे के करीब सुरक्षाबलों ने पीओके और पाकिस्तान में आतंकवादियों के नौ ठिकानों पर हमला किया गया। इस हमले में 7 शहरों के 9 आतंकी ठिकानों को निशाना बनाया गया है। अब तक मिली जानकारी के मुताबिक इसमें 100 से ज्यादा आतंकी के मारे जाने की खबर सामने आ रही है। संख्या बढ़ भी सकती है। बहावलपुर में अभी तक 50 से अधिक आतंकियों के मारे जाने की खबर है। मुरीदके मे अभी तक 40 से अधिक आतंकियों के मारे जाने की खबर है। वहीं सेना थोड़ी देर में विस्तार से इस संबंध में जानकारी देगी।
पहलगाम हमले का बदला
रिपोर्ट्स के मुताबिक यह नाम उन महिलाओं को समर्पित है, जिनके पतियों की पहलगाम में 22 अप्रैल को आतंकियों ने हत्या कर दी थी। भारत की यह बड़ी कार्यवाही बीते दिनों जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के जवाब में की गई है। पहलगाम में हुए आतंकी हमले में मासूम सैलानियों ने अपनी जान गंवाई थी।
100 से ज्यादा आतंकियों के मारे जाने की खबर

रिपोर्ट्स के मुताबिक ऑपरेशन सिंदूर के तहत पाकिस्तान और पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर में कई ठिकानों पर हमले किए गए। इस ‘ऑपरेशन सिंदूर’ अभियान में भारतीय थल सेना और वायु सेना और नौसेना द्वारा सटीक हमला करने वाले हथियारों का इस्तेमाल करने का संयुक्त अभियान था। इसमें विशेष ड्रोन, लोइटरिंग म्यूनिशन्स (Kamikaze drones) और अत्याधुनिक सटीक हथियार प्रणाली का इस्तेमाल हुआ। सभी हमले भारत की सरजमीं से ही लॉन्च किए गए। 1971 के भारत-पाक युद्ध के बाद पाकिस्तान की सीमा में भारत की सबसे गहरी सैन्य घुसपैठ मानी जा रही है।