अयोध्या के MRF सेंटर पहुंचे अल्मोड़ा के महापौर और अधिकारी, स्वच्छता और कचरा प्रबंधन के मॉडल का लिया जायजा

अल्मोड़ा: उत्तर प्रदेश की रामनगरी अयोध्या में स्वच्छता और कचरा प्रबंधन के आधुनिक मॉडल का अध्ययन करने के लिए उत्तराखंड के अल्मोड़ा नगर पालिका का 21 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल गुरुवार को अयोध्या पहुंचा।
​किया स्वागत
​
जानकारी के अनुसार नगर निगम कार्यालय पहुंचने पर अयोध्या के महापौर महंत गिरीशपति त्रिपाठी ने अल्मोड़ा के प्रतिनिधिमंडल का भगवान श्रीराम की प्रतिमा और अंगवस्त्र भेंट कर आत्मीय स्वागत किया। इस अवसर पर अयोध्या के अपर नगर आयुक्त भारत भार्गव, सहायक नगर आयुक्त गुरुप्रसाद पांडेय सहित कई वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे। अध्ययन दौरे के साथ ही अल्मोड़ा के प्रतिनिधिमंडल ने श्रीराम जन्मभूमि मंदिर और हनुमानगढ़ी में दर्शन-पूजन कर आशीर्वाद लिया। इसके बाद दल ने वैक्स म्यूजियम का भी भ्रमण किया, जहाँ मोम से निर्मित रामगाथा पर आधारित कलाकृतियों का अवलोकन किया।
​अल्मोड़ा महापौर अजय वर्मा के नेतृत्व में आया दल

​जिसमें अल्मोड़ा नगर पालिका के महापौर अजय वर्मा के नेतृत्व में आए इस अध्ययन दल में पार्षद धीरज पांडेय, राकेश पंत, प्रभारी सहायक नगर आयुक्त विनोद लाल और नगर पालिका के अन्य अधिकारी शामिल रहे। प्रतिनिधिमंडल ने अयोध्या नगर निगम द्वारा संचालित स्वच्छता, विकास कार्यों और कचरा निस्तारण की कार्यप्रणाली का स्थलीय निरीक्षण किया। साथ ही अध्ययन दल ने मऊशिवाला और काशीराम कॉलोनी स्थित मैटेरियल रिकवरी फैसिलिटी (MRF) सेंटर का भ्रमण किया। यहाँ दल ने कचरे के संग्रहण, पृथक्करण, प्रसंस्करण और अंतिम निस्तारण की पूरी प्रक्रिया की बारीकी से जानकारी ली। अयोध्या के अधिकारियों ने नगर में अपनाई जा रही वेस्ट मैनेजमेंट तकनीकों से प्रतिनिधिमंडल को अवगत कराया।
​
​