उत्तराखंड: उत्तराखंड पीसीएस परीक्षा के लिए जारी हुई अधिसूचना, आवेदन शुरू, भरे जाएंगे इतने पद

उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे उत्तराखंड के युवाओं के लिए जरूरी खबर सामने आई है।

इतने पदों पर भर्ती

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक उत्तराखंड लोक सेवा आयोग (यूकेपीएससी) ने पीसीएस परीक्षा के लिए यूकेपीएससी अधिसूचना 2025 जारी की है। यूकेपीएससी पीएससी 123 रिक्तियों के लिए ऑनलाइन आवेदन 2025 मांगे हैं। उत्तराखंड लोक सेवा आयोग ने पीसीएस परीक्षा-2025 के अंतर्गत डिप्टी कलेक्टर कार्मिक और सतर्कता विभाग में रिक्त तीन पदों पर, पुलिस अधीक्षक गृह विभाग में रिक्त 7 पदों पर, वित्तीय धिकारी/कोषाधिकारी वित्त विभाग में 10 पदों पर, सहायक निदेशक/ लेखा परीक्षा अधिकारी वित्त विभाग में 6 पदों पर, उप निबंधक श्रेणी-2 वित्त विभाग में रिक्त 12 पदों पर, सहायक आयुक्त, राज्य कर वित्त विभाग में रिक 13 पदों पर, राज्य कर अधिकारी वित्त विभाग में रिक्त 17 पदों पर आवेदन मांगे हैं।

देखें वेबसाइट

इसके लिए ऑनलाइन आवेदन 2025 7 मई से शुरू हो गये है और ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि 27 मई, 2025 है। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट psc.uk.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।