जाॅब अलर्ट: आईडीबीआई बैंक ने इन पदों पर निकाली है भर्ती, आवेदन की अंतिम तिथि नजदीक

बैंक में नौकरी का सपना देख रहे युवाओं के लिए जरूरी खबर सामने आई है। आईडीबीआई बैंक ने जूनियर असिस्टेंट मैनेजर जेएएम ग्रेड ओ पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू की है।

इतने पदों पर भर्ती

जिसमे इस भर्ती अभियान के तहत, आईडीबीआई विज्ञापन संख्या के तहत जूनियर असिस्टेंट मैनेजर की कुल 676 रिक्तियों को भरा जा रहा है। इन पदों पर चयन ऑनलाइन टेस्ट (ओटी), दस्तावेज़ सत्यापन (डीवी), व्यक्तिगत साक्षात्कार (पीआई) और प्री रिक्रूटमेंट मेडिकल रेस्ट (पीआरएमटी) में उम्मीदवारों के प्रदर्शन के आधार पर किया जाएगा। लिखित परीक्षा 08 जून 2025 को देशभर में आयोजित की जाएगी।

देखें वेबसाइट

इसके लिए इच्छुक और योग्य उम्मीदवार 20 मई 2025 तक या उससे पहले इन पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आधिकारिक वेबसाइट https://www.idbibank.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।