अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा जिले के रानीखेत में बीते कल रविवार को मिशन इंटर काॅलेज सभागार में पंडित ख्याली राम सती शिक्षक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।
समारोह का आयोजन
जानकारी के अनुसार जिसमें ताड़ीखेत ब्लॉक के चार आदर्श शिक्षकों को पंडित ख्याली राम सती स्मृति शिक्षक सम्मान से सम्मानित किया गया। इसमें सम्मानित शिक्षकों में राजकीय प्राथमिक विद्यालय खिरखेत की प्रधानाध्यापिका इमराना परवीन, राजकीय प्राथमिक विद्यालय जाला की सहायक अध्यापिका उर्मिला बिष्ट, राइंका शेर के प्रवक्ता दीपक चंद्र बिष्ट तथा राजकीय आदर्श जूनियर हाईस्कूल डौड़ाखाल के महेंद्र प्रताप सिंह बिष्ट शामिल हैं।
किया गया सम्मानित
वहीं इसके अलावा समारोह में उत्तराखंड बोर्ड हाईस्कूल परीक्षा में हिंदी विषय में सर्वाधिक अंक लाने वाले विवेकानंद विद्या मंदिर इंटर कॉलेज रानीखेत के धीरज सिंह और दीपक सिंह बिष्ट, मिशन इंटर कॉलेज की मेघा पवार और राजकीय आदर्श बालिका इंटर कॉलेज की साक्षी मेहरा को स्व. पंकज लता सती स्मृति हिंदी प्रतिभा सम्मान से भी सम्मानित किया गया।