अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा में पुलिस द्वारा लगातार सत्यापन अभियान जारी है।
किया चालान
इसी क्रम में थानाध्यक्ष द्वाराहाट अवनीश कुमार के नेतृत्व में द्वाराहाट पुलिस द्वारा थाना क्षेत्र में सत्यापन अभियान चलाया गया। चेकिंग के दौरान बिना सत्यापन कर्मचारी रखने वाले 01 बैण्ड संचालक के विरुद्ध धारा 83 पुलिस अधिनियम के तहत कार्यवाही कर ₹5,000 रुपये का नगद चालान किया गया।
दी सख्त हिदायत
इसके अलावा वाहन चेकिंग के दौरान एक कार चालक द्वारा कार की खिड़कियों के शीशों पर काली फिल्म लगायी हुई थी, जिसको मौके पर निकालकर चालक के विरुद्ध मोटर वाहन अधिनियम के तहत चालानी कार्यवाही की गई।