एशियन एथलेटिक्स चैम्पियनशिप में भारत का रिकॉर्ड प्रदर्शन, याराजी, साबले और महिला रिले टीम ने जीता स्वर्ण पदक, पदकों की संख्या हुई इतनी

देश दुनिया की खबरों से हम आपको रूबरू कराते रहते हैं। एक ऐसी खबर हम आपके सामने लाए हैं। साउथ कोरिया के गुमी में एशियन एथलेटिक्स चैम्पियनशिप 2025 जारी है। जिसमे भारत के खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन चल रहा है।

खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इस चैंपियनशिप में गुरुवार (29 मई) का दिन भारत के लिए शानदार रहा। जिसमे भारत ने कुल मिलाकर तीन स्वर्ण, दो रजत और एक कांस्य पदक जीते। इसके साथ ही भारत के पदकों की संख्या 14 हो गई है। भारत पदक तालिका में चीन के बाद दूसरे स्थान पर है।
📌📌📌गुरुवार को वूमेन्स 100 मीटर हर्डल में ज्योति याराजी ने गोल्ड मेडल जीता।
📌📌📌राष्ट्रीय रिकॉर्डधारी स्टीपलचेज धावक अविनाश साबले ने गोल्ड मेडल जीता। अविनाश साबले ने सत्र का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करते हुए मेन्स 3000 मीटर स्टीपलचेज स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीता।
📌📌📌ज्योति और साबले के कारनामों के बाद भारत की 4×400 मीटर महिला रिले टीम ने शानदार प्रदर्शन किया ‌जिस्ना मैथ्यू, रूपल चौधरी, कुंजा राजिता और सुभा वेंकटेशन की चौकड़ी ने महिलाओं की चार गुणा 400 मीटर रिले स्पर्धा में सत्र का अपना सर्वश्रेष्ठ समय (3:34.18 सेकंड) निकालकर स्वर्ण पदक जीता और महाद्वीपीय चैम्पियनशिप के तीसरे दिन भारत का दबदबा कायम रखा।
📌📌📌जय कुमार, धर्मवीर चौधरी, मनु थेक्किनालिल साजी और विशाल टीके की पुरुष चार गुणा 400 मीटर रिले टीम भी स्वर्ण पदक की दावेदार थी, लेकिन उन्हें 3:03.67 सेकंड के समय के साथ रजत पदक से संतोष करना पड़ा।