उत्तराखंड ब्रेकिंग: बहुचर्चित अंकिता भंडारी हत्याकांड मामले में कोर्ट का फैसला, तीनों आरोपी दोषी करार, थोड़ी देर में सजा का ऐलान

उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। उत्तराखंड का बहुचर्चित अंकिता भंडारी हत्याकांड मामले में आज 30 मई को कोर्ट ने फैसला सुनाते हुए तीनों आरोपियों को दोषी करार दिया है। सुनवाई के दौरान करीब 97 गवाह पेश किए गए।

आज कोर्ट का फैसला

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इस मामले में कोटद्वार की अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश की अदालत आज 30 मई को फैसला सुनाया। अदालत ने अंकिता की हत्या के मामले में तीन आरोपियों पुलकित आर्य, सौरभ भास्कर और अंकित गुप्ता को दोषी पाया गया है‌। तीनों आरोपियों के खिलाफ सजा का ऐलान होना बाकी है
इस फैसले पर उत्तराखंड के साथ पूरे देश की निगाहें टिकी हुई है। कुछ देर बाद ही आरोपियों की सजा का ऐलान किया जाएगा।

तीन लोगों ने की थी हत्या

यह मामला साल 2022 का है, जब 18 सितंबर को अंकिता भंडारी वनंतरा रिजॉर्ट से रहस्यमयी परिस्थितियों में लापता हो गई थीं। जिसमे वनंत्रा रिजॉर्ट में जॉब करने वाली अंकिता की रिजॉर्ट मालिक पुलकित आर्य ने अपने साथियों के साथ मिल कर हत्या कर दी थी। इस मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया था। इसके बाद 28 मार्च 2023 से मामले की नियमित सुनवाई अदालत में शुरू हुई।‌ दिवंगत अंकिता के पिता वीरेन्द्र सिंह भंडारी ने कोर्ट से अपील की थी कि मेरे जीते जी मेरी बेटी के हत्यारों को फांसी की सजा मिले।