देश दुनिया की खबरों से हम आपको रूबरू कराते रहते है। एक ऐसी खबर हम आपके सामने लाए हैं। नीट परीक्षा को लेकर यह खबर है।
15 जून को होनी है NEET PG की परीक्षा
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक सुप्रीम कोर्ट ने नीट पीजी परीक्षा 2025 लेकर एक आदेश जारी किया है। जिसमे सुप्रीम कोर्ट ने इस आदेश में कहा है कि नीट PG 2025 परीक्षा को दो शिफ्ट में ना कराया जाए। यह बात सुप्रीम कोर्ट ने NEET PG 2025 परीक्षा को दो शिफ्ट मे कराए जाने के नेशनल बोर्ड ऑफ एग्जामिनेशन के फैसले को चुनौती देने वाली याचिका पर सुनवाई के दौरान कहीं।
कहीं यह बात
रिपोर्ट्स के मुताबिक सुप्रीम कोर्ट ने अपने इस आदेश को लेकर कहा है कि अगर ऐसा किया जाता है तो इससे मनमानी और कठिनाई के अलग-अलग स्तर पैदा हो सकते हैं। साथ ही नेशनल बोर्ड ऑफ एग्जामिनेशन यानी NBE से कहा है कि वह एक शिफ्ट में ही परीक्षा आयोजित कराने की व्यवस्था करें।