March 29, 2024

Khabribox

Aawaj Aap Ki

अल्मोड़ा: आज पर्वतीय सरकारी सस्ता गल्ता विक्रेता कल्याण समिति ईकाई की बैठक में लिए गए अहम निर्णय

आज पर्वतीय सरकारी सस्ता गल्ता विक्रेता कल्याण समिति की ईकाई की बैठक जागेश्वर में सम्पन्न हुई। इस बैठक में चम्पावत, अल्मोड़ा, बागेश्वर, डीडीहाट ( पिथौरागढ के प्रतिनिधी) जनपद के पदाधिकारी उपस्थित हुए। जिसमें सभी जनपदों के प्रतिनिधियों ने संगठन को मजबूत करने तथा आंदोलन को सफल बनाने की गांग की।  सभी प्रतिनिधियों ने भरोसा दिलाया कि इस आंदोलन में वह तन-मन धन से प्रदेश कार्यकारिणी के साथ है। बैठक में सर्वसम्मति से निम्न निर्णय लिये गये।

लिए गए यह निर्णय-

1- प्रदेश कार्यकारिणी द्वारा 1 सितम्बर 2021 से प्रारंभ की गयी हड़ताल का समर्थन किया गया और बताया गया कि जिन जनपदों में हड़ताल शुरू नहीं हुई है वहां भी जल्द हड़ताल प्रारंभ की जाएगी।

2-  मांग की गयी कि पर्वतीय क्षेत्र के सभी विक्रेताओं को प्रतिमाह तीस हजार रुपये अतिरिक्त स्वीकृत किया जाय। 3- सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि कुमाऊँ क्षेत्र का कोई भी विक्रेता आन-लाइन खाद्यान्न का वितरण नहीं करेगा ।

4- मांग की गयी कि पर्वतीय क्षेत्र के विक्रेता का सामुहिक बीमा करवाया जाय। जो कम से कम दस लाख रुपये का हो। न्यूनतम बीमा धनराशि विक्रेता देने को तैयार है।

5- विक्रेताओं के सभी लम्बित सभी खाद्यान्न बिलों का शीघ्र भुगतान किया जाय, प्रधानमन्त्री गरीब कल्याण धन योजना व अन्य योजनाओं के वितरित किये गयें खाद्यान्न  के बिलों का 15 दिन के अन्दर भुगतान सुनिश्चित किया जाय।

कुमाऊँ क्षेत्र में गढ़वाल के साथ हड़ताल रहेगी जारी-

समिति के प्रदेश अध्यक्ष मनोज वर्मा ने घोषणा की कि सम्पूर्ण कुमाऊँ क्षेत्र में गढ़वाल के साथ हड़ताल जारी रहेगी। उन्होंने पर्वतीय क्षेत्र के सभी विक्रेताओं से अपील की कि वह आज से खाद्यान्न का वितरण न करें। जिसमें कोई विक्रेता संगठन के आदेशों की अवहेलना करेगा तो संगठन कड़ी कार्यवाही करेगा। प्रदेश अध्यक्ष ने सभी सम्बन्धित विभागों से अपील की कि यह इस आन्दोलन को अपना सहयोग प्रदान करें। साथ ही उन्होंने चेतावनी भी दी कि यदि शासन व प्रशासन द्वारा किसी भी विक्रेता का उत्पीड़न किया गया तो आंदोलन को उग्र किया जाएगा।

इस दौरान यह लोग रहे उपस्थित-

इस दौरान बैठक में प्रदेश अध्यक्ष मनोज वर्मा, प्रदेश महामन्त्री प्रकाश बोरा, गणेश सिंह अध्यक्ष बागेश्वर, राजीव चंद्र मुरारी महामंत्री चंपावत, गणेश सिंह कन्याल अध्यक्ष डीडीहाट, भुवन भंडारी संयोजक डीडीहाट, केशर सिंह अधिकारी संयोजक डीडीहाट, हेमन्त रौतेला अध्यक्ष रानीखेत, भूपाल सिंह परिहार अध्यक्ष अल्मोड़ा, प्रकाश अध्यक्ष बाड़ेछीना, अभय साह संयोजक, दिनेश गोयल जिलाध्यक्ष, केसर सिंह जिला मंत्री अल्मोड़ा, उम्मेद सिंह रावत उपाध्यक्ष बागेश्वर, पूरन सिंह असवाल, ईश्वर कांडपाल, सुरेश चंद्र जोशी, चंद्र मोहन जोशी, चंदर सिंह मेहर, नवीन चंद्र आर्या, संतोष कांडपाल, हेमलता पाण्डे, प्रमोद कुमार पांडे, लक्ष्मण सिंह रावत, जीवन सिंह केदारपुरी, अशोक सिंह बिष्ट, किशन राम, कुंवर सिंह, बलवंत सिंह, राजेंद्र सिंह मेहरा, बालादत्त बुधानी, नारायण दत्त भट्ट के अलावा अनेक सदस्य उपस्थित रहे।