अल्मोड़ा: बार-बार स्थान बदलकर पुलिस से छुप रहा आरोपी पिथौरागढ़ से गिरफ्तार, इस मामले में 19 साल से चल रहा था फरार

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा में पुलिस द्वारा लगातार अपराधियों पर एक्शन जारी है।

पुलिस ने किया गिरफ्तार

इसी क्रम में आबकारी अधिनियम से सम्बन्धित अभियुक्त सुभाष चन्द्र जो वर्ष 2006 से माननीय न्यायालय से जमानत प्राप्त होने के बाद से फरार चल रहा था, जिसे माननीय न्यायालय द्वाराहाट द्वारा दिनांक 21.07.2017 को भगौड़ा (मफरुर) घोषित किया गया था। सीओ रानीखेत विमल प्रसाद के पर्यवेक्षण में थानाध्यक्ष द्वाराहाट अवनीश कुमार ने नेतृत्व में पुलिस टीम का गठन किया गया। गठित पुलिस टीम द्वारा सुरागरसी-पतारसी कर दिनांक 30.05.2025 की रात्रि फरार (मफरुर) अभियुक्त सुभाष चन्द्र पुत्र राम किशन घनिवासी बामनौली थाना बहादुरगढ़ जिला झज्जर हरियाणा को घंटाघर पिथौरागढ़ से नीचे मैन चौराहा पोस्ट ऑफिस को जाने वाले मार्ग से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु पूर्व में भी कई बार पुलिस टीमें अभियुक्त के जनपद झज्जर हरियाणा भेजी जा चुकी थी, बार-बार स्थान बदलकर चकमा देकर छुप रहा था।पुलिस टीम के अथक प्रयासों से लगभग 19 वर्षों से फरार मफरुर को गिरफ्तार करने में सफलता मिली।

द्वाराहाट पुलिस टीम रहीं शामिल

1- अपर उपनिरीक्षक भगवान सिंह
2- कानि0 हेमन्त सिंह