अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा में पुलिस द्वारा लगातार नशे के विरूद्ध जागरूकता अभियान जारी है।
दिए यह निर्देश
इसी क्रम में दिनांक 01/06/2025 को थानाध्यक्ष सल्ट प्रमोद पाठक द्वारा क्षेत्र के लगभग 40 ग्राम प्रहरियों की मीटिंग ली गयी। जिसमे नशे के विरुद्ध एसएसपी द्वारा चलायी जा रही मुहिम को गांव-गांव तक पहुंचाने में सहयोग करने की अपील की। साथ ही यह निर्देश दिए।
1-सभी ग्राम प्रहरियों से गांव के बारें में जानकारी ली गयी।
2- अपने-अपने क्षेत्र में सतर्क दृष्टि रखते हुए किसी भी प्रकार की संदिग्ध गतिविधियां पायी जाने पर उसकी सूचना तत्काल थाने में देने हेतु निर्देशित किया गया।
3- गांव में रंजिश, आपसी विवाद, लड़ाई-झगड़े आदि की सूचना तत्काल थाने के सूचित करने हेतु बताया गया।
4-यदि कोई गांव नशा सम्बन्धी सामग्री बेचता हो तो उसकी सूचना तत्काल दें।
5-गांवों में नशे की खेती करने वालों की सूचना थाने को देने हेतु बताया गया।