IPL 2025: इतिहास रचने मैदान में उतरेगी पंजाब किंग्स और आरसीबी, आज फाइनल में होगा चैंपियन टीम का फैसला

देश दुनिया की खबरों से हम आपको रूबरू कराते रहते हैं। एक ऐसी खबर हम आपके सामने लाए हैं। आईपीएल समापन की ओर है। दुनिया भर में आईपीएल के दीवाने हैं। इंडियन प्रीमियर लीग का 18वां सीजन चल रहा है।आईपीएल 2025 का फाइनल आज तीन जून को खेला जाएगा।

आज होगा फाइनल मुकाबला

आईपीएल-2025 का फाइनल मैच आज तीन जून को नरेंद्र मोदी क्रिकेट स्टेडियम, अहमदाबाद में खेला जाना है। जहां पंजाब किंग्स का सामना रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु से होगा। इसके साथ ही इस बार टूर्नामेंट में नई चैंपियन टीम का ताज पहनना तय है, क्योंकि दोनों टीमें पहली बार खिताब जीतने की दहलीज पर हैं। मुकाबला शाम 7:30 बजे से शुरू होगा।