बागेश्वर: 9 साल के केविन साहा ने रचा नया कीर्तिमान, सुंदरढुंगा ग्लेशियर में 15 हजार फीट ऊंचे कनाकटा दर्रे को किया पार

बागेश्वर से जुड़ी खबर सामने आई है। बागेश्वर जिले के सुंदरढुंगा ग्लेशियर क्षेत्र में 15,000 फीट ऊंचे कनाकटा दर्रे को एक ट्रैकिंग दल ने पार किया है और इतिहास रचा है। यह दल बेंगलुरु से आए।

रचा यह इतिहास

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक जिसमें इस एक खास रिकॉर्ड को 9 साल के केविन साहा ने बनाया है। जो इस दल में शामिल थे। नौ साल की उम्र में इस स्तर का साहस और समर्पण सचमुच प्रेरणादायक है। अपनी छोटी उम्र के बावजूद बड़े-बड़े पर्वतों को चुनौती दी। सात दिन के इस दुर्गम अभियान में बेंगलुरू के नौ सदस्य शामिल रहे। इस दल ने सुंदरढूंगा घाटी में स्थित 15,000 फीट ऊंचे कनाकटा दर्रे को पार कर एक अनोखा कीर्तिमान स्थापित किया है। यह सात दिवसीय अभियान ट्रेकिंग समूह “ट्रेक विद दानू” के नेतृत्व में संपन्न हुआ।