उत्तराखंड: महिला सब जूनियर और जूनियर हॉकी नेशनल चैंपियनशिप, उत्तराखंड की टीम का चयन, यह खिलाड़ी शामिल

उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। महिला सब जूनियर और जूनियर हॉकी के लिए उत्तराखंड की टीम का चयन किया गया है।

इस चैंपियनशिप में करेंगे प्रतिभाग

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक तीन जुलाई से 14 जुलाई तक रांची झारखंड में यह नेशनल चैंपियनशिप आयोजित होने वाली है। इस चैंपियनशिप में उत्तराखंड की टीम भी प्रतिभाग करेगी। इसके साथ ही जूनियर महिला टीम एक अगस्त से 12 अगस्त तक आंध्र प्रदेश में खेली जाने वाली महिला नेशनल चैंपियनशिप में प्रतिभाग करेगी। इसके लिए बीते शनिवार को मिनी स्टेडियम में हुए ट्रायल हुए। जिसमे जूनियर महिला टीम में गुलसाबा, तनुजा, तनु, सानिया विश्वकर्मा, ज्योति, अंशिका, शिवांगी, निर्मला, आरती कलुरा, उपासना, सलोनी, ललिता, जिया, कविला, अंकिता, वंशी, पूजा व कहकशां का चयन किया गया है। वहीं सब जूनियर टीम में त्रिवेणी, दीया, कशिश, बीना, भावना, मानसी, रिया, पायल, पल्लवी, मिनासी, शारदा, कार्तिका, मुक्ता, अंशिका, कृतिका, अंशिका, आस्था अधिकारी व देवयानी का चयन किया गया है।