उत्तराखंड: तो अब प्रदेश की पंचायतें फिर से होंगी प्रशासकों के हवाले, त्रिस्तरीय पंचायतों में प्रशासकों का बढ़ा कार्यकाल, आदेश जारी

उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। उत्तराखंड के त्रिस्तरीय पंचायत में तैनात प्रशासकों का कार्यकाल आगे बढ़ा दिया गया है।

जारी किया आदेश

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक प्रशासकों का कार्यकाल पिछले महीने समाप्त हो गया था। लेकिन पंचायत में तैनात प्रशासकों का कार्यकाल नहीं बढ़ाया जा सका था। वहीं आज 9 जून 2025 को पंचायती राज विभाग में आदेश जारी किया गया है। इस संबंध में पंचायती राज सचिव चंद्रेश यादव ने आदेश जारी कर दिए है। यह आदेश जारी करते हुए पंचायत में तैनात प्रशासकों के कार्यकाल को 31 जुलाई तक के लिए बढ़ा दिया है।