उत्तराखंड: 10वीं राष्ट्रीय कबड्डी चैंपियनशिप में उत्तराखंड के खिलाड़ियों ने जीता कांस्य पदक

उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। आंध्र प्रदेश के मछलीपट्टनम में 10वीं राष्ट्रीय कबड्डी चैंपियनशिप सम्पन्न हुई। जिसमे उत्तराखंड के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया है।

खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इस प्रतियोगिता में 38वें राष्ट्रीय खेलों के बाद पुनः उत्तराखंड की कबड्डी टीम ने कांस्य पदक जीता है। बताया कि राज्य की टीम में खिलाड़ी यथार्थ देशवाल (हरिद्वार), पंकज शर्मा (हरिद्वार), सन्दीप (टिहरी गढ़वाल) अमन चौहान (देहरादून), रोहित नेगी (देहरादून), अंकित शर्मा (देहरादून) और कोच नितिन कुमार ने प्रतिभाग किया। टीम ने अपने पूल में कर्नाटक को 41-23, बिहार को 45-37, पंजाब को 39-37 से हराकर प्री-क्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया। क्वार्टर फाइनल में गोवा को 43-19 के अन्तर से हराया। सेमीफाइनल में नजदीकी मुकाबले में 35-32 से आंध्र प्रदेश से हारकर कांस्य पदक जीता। वही आंध्र प्रदेश ने स्वर्ण पदक जीता है। राजस्थान ने रजत पदक व उत्तराखंड और हरियाणा ने संयुक्त रूप से कांस्य पदक जीता है।