अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा में कल दिनांक 15.06.2025 को सीओ अल्मोड़ा गोपाल दत्त जोशी द्वारा थाना धौलछीना के बाड़ेछीना तिराहा पर स्थित पुलिस सहायता केन्द्र का औचक निरीक्षण किया गया।
दिए आवश्यक दिशा निर्देश
जिसमे उपस्थित अधि0/कर्म0गणों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये। साथ ही थानाध्यक्ष धौलछीना श्री विजय नेगी को प्रभावी चेकिंग अभियान चलाने हेतु निर्देशित किया गया। इसके बाद चौकी जागेश्वर का भ्रमण कर चौकी निर्माण के लिये चयनित भूमि का निरीक्षण किया गया। साथ ही पर्यटन सीजन के दृष्टिगत जागेश्वर धाम की सुरक्षा व ट्रैफिक व्यवस्था का जायजा लेकर प्रभारी चौकी जागेश्वर उ0नि0 श्री भगवान गिरी को यातायात /पार्किंग/शटल व्यवस्था को सुव्यवस्थित बनाये रखने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये।