उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। उत्तराखंड में केदारनाथ यात्रा मार्ग पर आज बुधवार सुबह भूस्खलन (लैंडस्लाइड) हो गया। गौरीकुंड-केदारनाथ पैदल मार्ग पर जंगलचट्टी के पास यह हादसा हुआ। जिसमे दो लोगों की मौत हो गई।
भूस्खलन में दो लोगों की मौत
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक पहाड़ी से अचानक भारी मलबा गिरने के कारण पांच मजदूर इसकी चपेट में आ गए और गहरी खाई में जा गिरे। इस हादसे में दो लोगों नितिन कुमार पुत्र रावेल सिंह जिला डोडा जम्मू कश्मीर (पालकी मजदूर) उम्र 18 वर्ष व चंद्रशेखर जिला डोडा जम्मू कश्मीर (पालकी मजदूर) की मौके पर ही मौत हो गई। वह तीन संदीप कुमार पुत्र दया कृष्णा ग्राम गली तहसील जिला डोडा जम्मू (पालकी मज़दूर ), आकाश चितरीय पुत्र दामोदर दास निवासी भावनगर गुजरात, नितिन मन्हास पुत्र मनजीत जिला डोडा जम्मू (पालकी मजदूर ) गंभीर रूप से घायल हैं। दोनों मृतक जम्मू निवासी थे जो डंडी-कंडी संचालन का काम करते थे। स्थानीय प्रशासन और एसडीआरएफ की टीम द्वारा रेस्क्यू अभियान चलाया गया। घायलों को खाई से निकालकर प्राथमिक उपचार के लिए सुरक्षित स्थानों पर भेजा गया।
हादसे की पुष्टि
जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी ने हादसे की पुष्टि करते हुए बताया कि पहाड़ी पर भूस्खलन की वजह से यह घटना हुई। यह हादसा सुबह करीब 11:33 बजे हुआ।