भारत और इंग्लैंड टेस्ट सीरीज: इंग्लैंड के खिलाफ टीम इंडिया ने पहले दिन बनाए 359 रन, यशस्वी जायसवाल-शुभमन गिल ने जड़ा शतक, ऋषभ पंत भी चमके

देश दुनिया की खबरों से हम आपको रूबरू कराते रहते हैं। एक ऐसी खबर हम आपके सामने लाए हैं। क्रिकेट जगत से जुड़ी जानकारी है। इंग्लैंड के खिलाफ पांच मैचों की टेस्ट सीरीज 20 जून से शुरू हो गई है।

भारत और इंग्लैंड के बीच पांच टेस्ट मैचों की सीरीज

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक यह टेस्ट सीरीज 20 जून से शुरू हो गई है। जिसमें भारत और इंग्लैंड के बीच पांच टेस्ट मैचों की सीरीज खेली जाएगी। गिल टीम इंडिया के 37वें टेस्ट कप्तान होंगे। ऋषभ पंत को उपकप्तान बनाया गया है, और वह विकेटकीपिंग के साथ-साथ मिडिल ऑर्डर में अहम भूमिका निभाएंगे। पहला मुकाबला 20 जून से हेडिंग्ले के लीड्स स्टेडियम में भारतीय समयानुसार 3:30 बजे से खेला जा रहा है।

भारत की शानदार शुरुआत

रिपोर्ट्स के मुताबिक भारतीय बल्लेबाजों ने इंग्लैंड के खिलाफ पहले टेस्ट मैच के शुरुआती दिन शानदार प्रदर्शन किया। भारत और इंग्लैंड के बीच पहले टेस्ट मैच के पहले दिन का खेल समाप्त हो गया है। भारत ने स्टंप्स तक पहली पारी में तीन विकेट पर 359 रन बना लिए हैं। भारत की ओर से दिन का खेल समाप्त होने तक कप्तान शुभमन गिल 175 गेंदों पर 16 चौकों और एक छक्के की मदद से 127 रन और उपकप्तान ऋषभ पंत 102 गेंदों पर छह चौकों और दो छक्कों की मदद से 65 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद रहें। इसके साथ ही पहली बार टेस्ट क्रिकेट में टीम इंडिया की कप्तानी कर रहे गिल ने इस शानदार शुरुआत से फैंस के बीच उम्मीदें जगाई हैं। भारत-इंग्लैंड के बीच पहले टेस्ट मैच के पहले दिन गिल ने ये शतक लगाया, जो उनके टेस्ट करियर का छठा शतक है। मगर ये पहला मौका है जब गिल ने एशिया से बाहर किसी टेस्ट मैच में शतक लगाया। यह बतौर कप्तान उनकी पहली टेस्ट पारी थी, जिसमें सेंचुरी लगाकर उन्होंने इतिहास रच डाला है। वो बतौर कप्तान अपनी डेब्यू टेस्ट पारी में शतक लगाने वाले चौथे भारतीय खिलाड़ी बन गए हैं।

भारत टीम

शुभमन गिल (कप्तान), ऋषभ पंत (विकेटकीपर), यशस्वी जयसवाल, केएल राहुल, साई सुदर्शन, अभिमन्यु ईश्वरन, करुण नायर, नितीश रेड्डी, रवींद्र जडेजा, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), वॉशिंगटन सुंदर, शार्दुल ठाकुर, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा, आकाश दीप, अर्शदीप सिंह, कुलदीप यादव, हर्षित राणा।

इंग्लैंड टीम

बेन स्टोक्स (कप्तान), जो रूट, जेमी स्मिथ (विकेटकीपर), शोएब बशीर, जैकब बेथेल, हैरी ब्रूक, ब्रायडन कार्से, सैम कुक, जैक क्रॉली, बेन डकेट, जेमी ओवरटन, ओली पोप, जोश टोंग, क्रिस वोक्स।