अल्मोड़ा: ग्रामीण क्षेत्रों में बढ़ने लगा पेयजल संकट, टैंकर के पानी से प्यास बूझाने को मजबूर लोग

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा जिले में गर्मी बढ़ने के साथ ही पानी का संकट भी गहराने लगा है। जिससे ग्रामीण क्षेत्रों में लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।

पानी का संकट

जानकारी के अनुसार प्राकृतिक जल स्त्रोतों में पानी कम होने से ग्रामीण टैंकर से प्यास बुझाने को मजबूर हैं। वहीं शनिवार को जल संस्थान की ओर से जिले के तमाम ग्रामीण इलाकों में चार से अधिक टैंकरों के माध्यम से पानी का वितरण किया गया। इससे ग्रामीणों को कुछ हद तक राहत मिली। जल संस्थान की ओर से दन्या, लमगड़ा, भनोली, लोधिया, दरखास, नगरखान, मनीआगर, तोली आदि स्थानों में टैंकरों के माध्यम से पानी बांटा गया।