अल्मोड़ा: एसएसजे विवि की इस परीक्षा में संशोधन, अब इस दिन होगी परीक्षा

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा के सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय के विद्यार्थियों के लिए जरूरी जानकारी है।

दी यह जानकारी

जानकारी के अनुसार एसएसजे विवि की ओर से बीए छठे सेमेस्टर की विवेकानंद स्टडीज की परीक्षा में संशोधन हुआ है। इस संबंध में परीक्षा नियंत्रक डॉ. नंदन सिंह बिष्ट ने बताया कि पहले दो जुलाई को यह परीक्षा आयोजित होनी थी। लेकिन अब यह परीक्षा दस जुलाई को होगी।