उत्तराखंड: बर्फ से घिरे हिमखंडों के बीच नजर आया हिम तेंदुआ, कैमरे में कैद हुई चहलकदमी

उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। उत्तराखंड के केदारनाथ वन्य जीव प्रभाग के ऊखीमठ रेंज के ऊपरी क्षेत्रों में हिम तेंदुएं दिखे हैं।

नजर आया हिम तेंदुआ

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इन हिम तेंदुओं की गतिविधियां ट्रैप कैमरा में कैद हुई हैं। काफी बड़े क्षेत्र में यह दुर्लभ वन्य जीव गश्त कर रहा है। विभागीय अधिकारियों का कहना है कि लंबे समय बाद हिम तेंदुए की गतिविधियां दिखी है। दरअसल यहां जगह-जगह पर 200 ट्रैप कैमरा लगाये गये हैं। जिससे वन्य जीवों की गतिविधियों का पता लग सके।

यह जीव भी मिले

केदारनाथ वन्य जीव प्रभाग 975.20 वर्ग किलोमीटर क्षेत्रफल में फैला है। इस पूरे वन क्षेत्र में दुर्लभ वन्य जीव निवास करते हैं। इन जीवों के संरक्षण और सुरक्षा के लिए प्रभागीय स्तर पर निरंतर गश्त की जाती है। प्रभागीय क्षेत्र में कस्तूरी मृग, भूरा भालू, भौंकने वाले हिरण, पीले गले वाला नेवला, लाल लोमड़ी भी अच्छी संख्या में मिले हैं।