उत्तराखंड: कोरोना वायरस को लेकर सभी जिलों में अलर्ट, प्रदेश में कोरोना वायरस के मरीजों की संख्या पंहुची 76

उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। उत्तराखंड में कोरोना वायरस के नये वेरिएंट ने चिंता बढ़ा दी है। राज्य में नए कोविड-19 को लेकर स्वास्थ्य विभाग अलर्ट मोड पर है।

कोरोना वायरस को लेकर अलर्ट

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक कोरोना वायरस को लेकर देश के सभी राज्यों में अलर्ट जारी है। उत्तराखंड सरकार और स्वास्थ्य विभाग भी अलर्ट मोड पर है। रिपोर्ट्स के मुताबिक कोरोना के मामले अब लगातार सामने आ रहे है। वहीं अब प्रदेश में कोरोना के तीन नए मामले सामने आए हैं। यह सभी होम आइसोलेशन में हैं। इन मरीजों में दो देहरादून के सहसपुर क्षेत्र के हैं, जबकि एक हरिद्वार का है। रिपोर्ट्स के मुताबिक प्रदेश में अब तक कोरोना के 76 मामले रिपोर्ट हुए हैं। जिनमें 63 स्थानीय व 13 माइग्रेंट (बाहरी) हैं। इस संबंध में राज्य नोडल अधिकारी डा. पंकज सिंह के अनुसार कोरोना को लेकर स्थिति नियंत्रण में है। अब तक आए मामलों में किसी भी मरीज में कोई गंभीर लक्षण नहीं मिला है। कोरोना का मौजूदा वायरस ज्यादा संक्रामक नहीं है। फिर भी लोगों से सावधानी बरतने की अपील की है।

सभी जिलों में अलर्ट

जिसके बाद सरकार ने हर जिले में कोराना को लेकर सतर्कता बरतने के आदेश दिए हैं। सभी मुख्य चिकित्साधिकारियों को सैंपलिंग बढ़ाने के निर्देश दिए गए हैं। किसी भी मरीज के कोरोना पाजिटिव मिलने पर सैंपल की जीनोम सीक्वेंसिंग भी कराई जाएगी। ताकि नए वैरिएंट की समय रहते पहचान की जा सके। सरकारी अस्पतालों में पॉजिटिवों के लिए बेडों को रिजर्व रखा गया है। इसी के साथ ही ऑक्सीजन प्लांटों पर भी विशेषतौर से फोकस किया गया है। साथ ही ऑक्सीजन सप्लाई, जरूरी दवाएं, वेंटिलेटर, BiPAP मशीनें, PSA प्लांट और ऑक्सीजन कंसंट्रेटर पूरी तरह क्रियाशील रखने के लिए कहा गया है।