अल्मोड़ा: नाइन-ए साइड फुटबॉल प्रतियोगिता का समापन, फाइनल में बागेश्वर ने मुनस्यारी को हराकर जीती ट्राफी

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा में नाइन-ए साइड फुटबॉल प्रतियोगिता आयोजित हुई। जिसका समापन हो गया है।

बागेश्वर की टीम ने शानदार जीत दर्ज की

हेमवती नंदन बहुगुणा स्टेडियम में जिला फुटबॉल एसोसिएशन की ओर से आयोजित फाइनल प्रतियोगिता का शुभारंभ मुख्य अतिथि नगर निगम मेयर अजय वर्मा, भाजपा जिलाध्यक्ष महेश नयाल ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया। इसके बाद बागेश्वर और मुनस्यारी के बीच मुकाबला गया। शानदार मुकाबले में बागेश्वर की टीम ने मुनस्यारी की टीम को 3-0 के अंतर से हरा कर ट्राफी जीती। अतिथियों की ओर से विजेता और उपविजेता टीमों को ट्राफी और नकद धनराशि देकर सम्मानित किया।

रहें मौजूद

इस मौके पर यहां फुटबॉल एसोसिएशन जिलाध्यक्ष हरीश कनवाल, भूपेश बिष्ट, रवि रौतेला, पूर्व दर्जा मंत्री बिट्टू कर्नाटक, विनीत बिष्ट, धमेंद्र बिष्ट, किशन गुरुरानी, अमित साह, अर्जुन बिष्ट, मनीष कनवाल, जीवन प्रकाश समेत कई खेल प्रेमी मौजूद रहे।