02 जुलाई: विश्व यूएफओ दिवस आज, अज्ञात उड़न वस्तुओं (UFOs) व अंतरिक्ष जीवन की संभावनाओं के बारे में जागरूकता बढ़ाना खास उद्देश्य

आज 02 जुलाई 2025 है। आज विश्व यूएफओ दिवस है। हर साल 02 जुलाई को विश्व यूएफओ दिवस (World UFO Day) मनाया जाता है। इस दिन का उद्देश्य अज्ञात उड़न वस्तुओं (UFOs) और अंतरिक्ष जीवन की संभावनाओं के बारे में जागरूकता बढ़ाना है।

जानें इसके बारे में

इस बार यह खास अवसर बुधवार को पड़ रहा है। यह दिन यूएफओ यानी अनआइडेंटिफाइड फ्लाइंग ऑब्जेक्ट यानी अज्ञात उड़ने वाली वस्तुओं और पृथ्वी से परे जीवन के अस्तित्व के बारे में जागरूकता बढ़ाने के लिए मनाया जाता है। आम तौर पर यूएफओ को उड़न तश्तरी भी कहा जाता है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक शुरुआत जुलाई 1947 में न्यू मैक्सिको में रोसवेल की घटना से हुई। बाद में अमेरिकी सेना ने कहा कि यह एक गुब्बारा था, लेकिन तब से दुनियाभर में कॉन्सपिरेसी थ्योरीज उभरने लगीं। 2022 में यूएफओ अक्सर सुर्खियों में रहे।

वर्ल्ड यूएफओ डे ऑर्गनाइजेशन की ओर से की गई घोषणा

रिपोर्ट्स के मुताबिक यह दिन पहले 24 जून को मनाया जाता था। केनेथ अर्नोल्ड नामक एक अमेरिकी पायलट की ओर से अज्ञात उड़ान वस्तुओं के एक समूह को देखे जाने को चिह्नित करने के लिए एक यूएफओ शोधकर्ता हक्टन अकडोगन ने 2001 में यह प्रथा शुरू की थी। अन्य यूएफओ-संबंधी घटनाओं के साथ टकराव के कारण, बाद में तारीख को बदलकर 2 जुलाई कर दिया गया ताकि यह वाशिंगटन डीसी में देखी गई घटना के साथ मेल खा सके। 2 जुलाई को विश्व यूएफओ दिवस मनाने की घोषणा वर्ल्ड यूएफओ डे ऑर्गनाइजेशन की ओर से की गई थी।