देश दुनिया की खबरों से हम आपको रूबरू कराते रहते हैं। एक ऐसी खबर हम आपके सामने लाए हैं। भारत के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को बीते कल बुधवार को नामीबिया ने भी सर्वोच्च नागरिक सम्मान से सम्मानित किया गया है।
किया गया सम्मानित
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक पीएम नरेंद्र मोदी को नामीबिया का सर्वोच्च नागरिक सम्मान ‘ऑर्डर ऑफ द मोस्ट एंशिएंट वेल्वित्चिया मिराबिलिस’ से सम्मानित किया गया है। इस मौके पर नामीबिया की राष्ट्रपति डॉ. नेटुम्बो नंदी-नदैतवाह ने कहा कि नामीबिया के संविधान की ओर से मुझे दी गई शक्ति के तहत मुझे भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को ‘ऑर्डर ऑफ द मोस्ट एंशिएंट वेल्वित्चिया मिराबिलिस’ प्रदान करने का सम्मान प्राप्त हुआ है, जिन्होंने नामीबिया और विश्व स्तर पर सामाजिक-आर्थिक विकास और शांति एवं न्याय को बढ़ावा देने में महत्वपूर्ण योगदान दिया है।
पीएम को मिला 27वां अंतरराष्ट्रीय सम्मान
रिपोर्ट्स के मुताबिक इसके साथ ही 2014 में प्रधानमंत्री मोदी के पदभार ग्रहण करने के बाद से यह किसी विदेशी सरकार द्वारा उन्हें दिया गया 27वां अंतरराष्ट्रीय सम्मान है। वहीं इससे पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को 3 जुलाई को पश्चिम अफ्रीकी देश घाना के सर्वोच्च राष्ट्रीय सम्मान ‘द ऑफिसर ऑफ द ऑर्डर ऑफ द स्टार ऑफ घाना’ से सम्मानित किया गया था। वहीं इससे पहले 16 जून को साइप्रस के सर्वोच्च नागरिक सम्मान ‘ग्रैंड क्रॉस ऑफ द ऑर्डर ऑफ मकारियोस तृतीय’ से सम्मानित किया गया था। वहीं बीते मंगलवार 08 जुलाई को ब्राजील ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को देश के सर्वोच्च नागरिक सम्मान, ग्रैंड कॉलर ऑफ द नेशनल ऑर्डर ऑफ द सदर्न क्रॉस से सम्मानित किया है।