नौकरी का सपना देख रहे युवाओं के लिए जरूरी खबर सामने आई है। भारतीय रेलवे की ओर से बनारस लोकोमोटिव वर्क्स (BLW) अप्रेंटिस के लिए ऑनलाइन आवेदन मांगे गए हैं।
इतने पदों पर भर्ती
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक भारतीय रेलवे की ओर से बनारस लोकोमोटिव वर्क्स (BLW) अप्रेंटिस के कुल 374 पदों पर भर्ती की जाएगी, जिसमें नॉन आईटीआई के लिए 300 पद और आईटीआई के लिए 74 पदों पर नियुक्ति की जाएगी। जारी अधिसूचना के अनुसार महिलाएं इस भर्ती के लिए निशुल्क आवेदन कर सकती हैं। इस भर्ती अभियान के तहत आईआईटी और गैर आईआईटी के पदों को भरा जाएगा। अधिक जानकारी के लिए वेबसाइट देखें।
देखें वेबसाइट
इसके लिए इच्छुक एवं योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट https://blw.indianrailways.gov.in/ पर जाकर 05 अगस्त, 2025 तक ऑनलाइन माध्यम से आवेदन कर सकते हैं।