उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। उत्तराखंड परिवहन निगम ने संविदा, आउटसोर्स, विशेष श्रेणी के चालकों, परिचालकों का महंगाई भत्ता बढ़ाया है।
आदेश जारी
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक परिवहन निगम ने चार प्रतिशत बढ़ाया है। यह बढ़ी हुई दरें एक मई से लागू मानी जाएंगी। इस संबंध में परिवहन निगम के वित्त नियंत्रक आनंद सिंह की ओर से आदेश जारी किया गया है। इसके मुताबिक, निगम निदेशक मंडल की 22वीं बोर्ड बैठक में नियमित कार्मिकों के अनुपात में संविदा, आउटसोर्स, विशेष श्रेणी चालक, परिचालकों का महंगाई भत्ता बढ़ाने का निर्णय लिया गया था।