उत्तराखंड में सीएम पुष्कर सिंह धामी की ओर से ‘ऑपरेशन कालनेमि’ अभियान शुरू किया गया है। इसी क्रम में उत्तराखंड के सभी जिलों में पुलिस द्वारा यह अभियान चलाया जा रहा है।
उत्तराखंड में चल रहा अभियान
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इस अभियान के तहत धार्मिक चोला पहन कर आम लोगों को ठगने वाले फर्जी बाबाओं और ढोंगियों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। सरकार का दावा है कि यह अभियान राज्य को धार्मिक ठगी और छद्म साधु-संतों से मुक्त करने की दिशा में एक निर्णायक पहल है। यह ‘ऑपरेशन कालनेमि’ सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन चुका है। इस विशेष अभियान को सोशल मीडिया साइट एक्स पर #OperationKaalnemi पर व्यापक समर्थन मिला। यह ट्रेंड कई घंटों तक टॉप में बना रहा।