उत्तराखंड: केदारनाथ में दिवंगत आत्माओं की शांति के लिए होगी श्रीमद् भागवत कथा व ज्ञानयज्ञ, सात दिवसीय होगा आयोजन

उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। उत्तराखंड में स्थित विश्व प्रसिद्ध चारधाम यात्रा जारी है। इसी बीच केदारनाथ धाम से जुड़ी खबर सामने आई है।

होगी श्रीमद्भागवत कथा

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक केदारनाथ धाम में दिवंगत आत्माओं की शांति के लिए श्रीमद् भागवत कथा होगी।‌ जो खेदारनाथ में वर्ष 2013 में आई आपदा में दिवंगत हुई पुण्य आत्माओं की शांति के लिए है। इसके लिए तैयारियां शुरू कर दी है। 25 जुलाई से केदारनाथ धाम में सात दिवसीय श्रीमद् भावगत कथा एवं ज्ञानयज्ञ होगा। शनिवार को वैदिक परंपरा के साथ हनुमान जी की ध्वजा के लिए नागजगई स्थित देवी मंदिर के पास से बांस काटा गया। जिसे स्थानीय लोग और तीर्थपुरोहित केदारनाथ धाम पहुंचाएंगे।