उत्तराखंड: त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव: युवा वर्ग से लेकर बुजुर्गों तक मतदान को लेकर दिखा उत्साह, पहले चरण में 68 प्रतिशत हुई वोटिंग, देखें 12 जिलों के आंकड़े

उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के दृष्टिगत बीते कल 24 जुलाई को पहले चरण के मतदान सम्पन्न हुए‌।

पहले चरण के मतदान

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में 49 विकासखंडों में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के पहले चरण में 68% मतदान हुआ। इस दौरान कुल 63 फीसदी पुरुष और 73 फीसदी महिला मतदाताओं ने मतदान किया। बीते कल गुरुवार को त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के पहले चरण का मतदान सुबह ठीक आठ बजे शुरू हो गया। राज्य निर्वाचन आयुक्त सुशील कुमार ने बताया कि पहले चरण के मतदान में जबर्दस्त उत्साह दिखा। इसके साथ ही पहले चरण में 17,829 प्रत्याशियों का भाग्य मतपेटियों में कैद हो गया है। राज्य निर्वाचन आयोग अब दूसरे चरण का पंचायत चुनाव 28 जुलाई को कराएगा।

इतना रहा मतदान प्रतिशत

• उत्तरकाशी 82.00%
• पौड़ी 59.50%
• रुद्रप्रयाग 57.31%
• टिहरी 59.71%
• देहरादून 78.49%
• चमोली 62.17%
• चंपावत 65.59%
• नैनीताल 70.43%
• अल्मोड़ा 59.11%
• बागेश्वर 63.11%
• यूएसनगर 81.27%
• पिथौरागढ़ 64.00%