उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। उत्तराखंड में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के दृष्टिगत पहले चरण के मतदान 24 जुलाई को हुए। अब दूसरे चरण के मतदान होने हैं।
28 जुलाई को को होंगे दूसरे चरण के मतदान
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के द्वितीय चरण में 40 विकासखंडों में 28 जुलाई को मतदान होने हैं। जिस पर इस मतदान के दृष्टिगत प्रचार का शोर शनिवार शाम पांच बजे थम जाएगा। शनिवार से ही पोलिंग पार्टियों की रवानगी शुरू हो जाएगी। द्वितीय चरण में 5033 पदों के लिए 14751 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला होगा। वहीं पंचायत चुनाव के प्रथम चरण में 24 जुलाई को 89 विकासखंडों में मतदान हुआ था। इसमें 68 प्रतिशत मतदाताओं ने मताधिकार का प्रयोग किया था। अब 28 जुलाई को दूसरे चरण के मतदान होने हैं।