हादसा: टौंस नदी में डूबे उत्तराखंड के दो युवक, मौत

उत्तराखंड के दो युवकों की डूबने से मौत हो गई। यह हादसा सिरमौर जिला के पांवटा साहिब थाना अंतर्गत टौंस नदी में हुआ।

नदी में डूबे किशोर-

जानकारी के अनुसार तीन किशोर उत्तराखंड के साथ लगते क्षेत्र खोदरी माजरी में बहने वाली टौंस नदी में नहाने उतरे थे। पानी गहरा होने की वजह से तीन युवक डूबने लगे। तभी उनके शोर से मौके पर भेड़ पालकों ने उन्हें पानी में से निकालने का प्रयास किया। लेकिन इनमें से दो युवकों की मौत हो गई जबकि एक अन्य को बचा लिया गया है। तीनो युवको की पहचान मनीष चमोली 16 वर्ष पुत्र सुरेश चमोली निवासी दिनकर बिहार विकासनगर को स्वस्थ बचा लिया गया है जबकि हार्दिक 16 वर्ष पुत्र शेर सिंह तोमर निवासी विकासनगर एवम् अरुण निवासी विकासनगर के रूप में हुई है।