आज 27 जुलाई 2025 है। आज रविवार का दिन है। हर रोज हमारी जिंदगी में कुछ न कुछ घटित होता है। कुछ लोग उसे राशि का आधार मानते हैं और कुछ उसे नियति। तो आइये जाने आज क़्या है खास हमारी राशि में।
मेष (ARIES) : मेष राशि के जातकों के लिए दिन सामान्य है। सामान्य दिन रहेगा। व्यापार में प्रगति मिलेगी, जिससे आपका मन प्रसन्न रहेगा। अगर विद्यार्थी बौद्धिक और मानसिक समस्याओं का सामना कर रहे थे तो अब उन्हें उससे छुटकारा मिलेगा। व्यापार के मामले में किसी यात्रा के दौरान आपको कोई महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त हो सकती है।
वृषभ (TAURUS) : वृषभ राशि के जातकों के लिए दिन अच्छा है। मन प्रसन्न रहेगा। दिन व्यापार के मामले में अच्छा रहने वाला है। आपको अचानक कोई लाभ प्राप्त हो सकता है और मन को सुकून प्राप्त होगा। कार्यक्षेत्र में आपको किसी ऐसे काम का शुभ परिणाम प्राप्त हो सकता है, जिसका लंबे समय से इंतजार कर रहे थे। इसी के चलते आपका मन प्रसन्न रहेगा।
मिथुन (GEMINI) : मिथुन राशि के जातकों का दिन सामान्य रहेगा। व्यापार के मामले में आपके द्वारा किया हुआ कोई भी काम आसानी से पूरा हो जाएगा। लेकिन आपको अनावश्यक कार्यों में समय लगाने से बचना होगा। साथ ही, आपको खर्च में भी कटौती करनी होगी वरना भविष्य में किसी परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। धन लाभ होगा।
कर्क (CANCER) : कर्क राशि के जातकों का दिन सामान्य रहेगा। दिन उत्तम रहने वाला है। कार्यक्षेत्र में आपको कामकाज के सिलसिले में हर जगह से सफलता प्राप्त हो सकता है। समाज में मान-सम्मान में वृद्धि होगी और प्रगति के नए रास्ते खुलेंगे। कार्यस्थल में लाभ मिलेगा। दोस्तों का सहयोग मिलेगा।
सिंह (LEO) सिंह राशि के जातक के लिए दिन ठीक ठाक रहेगा। दिन शुभ रहेगा और सांसारिक सुख प्राप्त होगा। समाज में भी आपके मान-सम्मान में वृद्धि होगी और भाग्य चमकने के योग भी बन रहे हैं। व्यापार के मामले में नए कार्यों और खोज में आपकी रुचि बढ़ सकती है। पुराने मित्रों से मुलाकात हो सकती है, जिससे जीवन में उत्साह बढ़ेगा।
कन्या (VIRGO) : कन्या राशि के लिए दिन अच्छा रहेगा। कार्यस्थल पर आपके ऊपर काम का प्रेशर कुछ ज्यादा रह सकता है, जिससे तनाव बढ़ेगा। अपने जूनियर्स से काम करवाने के लिए आपको मधुर वाणी का प्रयोग करना होगा। घर में चल रही समस्याओं को आपको संयम के साथ दूर करना होगा। इससे धीरे-धीरे आपके समाधान मिलने लगेंगे। परिवार में खुशियां आएंगी।
तुला (LIBRA) : तुला राशि के जातक का दिन फायदेमंद रहेगा। व्यापार के मामले में आपको जल्दबाजी में फैसले लेने से बचना होगा, अन्यथा नुकसान का सामना करना पड़ सकता है। अपने निजी जीवन की समस्याओं को व्यावसायिक मामलों में लाने से बचना होगा वरना नुकसान हो सकता है। सावधान रहें।
वृश्चिक (SCORPIO) : वृश्चिक राशि के जातको का दिन अच्छा है। राजनीति से जुड़े किसी व्यक्ति के साथ निकटता और दोस्ती हो सकती है। उनके अनुभव से आपको लाभ भी प्राप्त हो सकता है। इससे साथियों के बीच भी आपकी लोकप्रियता बढ़ेगी। इसके अलावा, विद्यार्थियों को सलाह है कि वे अपना ज्यादा समय पढ़ाई-लिखाई पर लगाएं। धन लाभ होगा।
धनु (SAGITTARIUS) : धनु राशि के जातकों के लिए दिन अच्छा है। आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी। राजनीतिक सहयोग प्राप्त होने की संभावना है, लेकिन आपको कार्यक्षेत्र में अपनी वाणी पर संयम रखना होगा। व्यापार के मामले में आपको पैसों की लेन-देन के समय सावधानी बरतनी होगी, अन्यथा नुकसान हो सकता है। धन लाभ होगा। मन प्रसन्न रहेगा।
मकर (CAPRICORN) : मकर राशि के जातकों के लिए दिन बहुत अच्छा है। समाज में सम्मान प्राप्त हो सकता है। व्यापार के मामले में किसी पुरानी महिला मित्र के द्वारा आपको अचानक धन लाभ हो सकता है। जिससे मन प्रसन्न रहेगा और तनाव कम होगा। नौकरी करने वालों को भी सफलता प्राप्त होगी। शाम के समय आपको अचानक किसी यात्रा पर जाना पड़ सकता है, जो लाभदायक साबित होगी।
कुम्भ (AQUARIUS) : आज कुंभ राशि के जातकों के लिए दिन मिलाजुला है। कोई शुभ समाचार सुनने को मिल सकता है और धन लाभ के भी अच्छे योग बन रहे हैं। इससे आपकी आर्थिक स्थिति भी मजबूत होगी। कार्यक्षेत्र में अपने व्यवहार और मधुर वाणी के चलते आपको लाभ प्राप्त हो सकता है। हर क्षेत्र में तरक्की के मौके मिलेंगे। मन प्रसन्न रहेगा।
मीन (PISCES) : आज मीन राशि के जातकों का दिन अच्छा रहेगा। सफलता प्राप्त हो सकती है। घर में किसी मंगलमय या धार्मिक आयोजन के चलते व्यस्त रह सकते हैं। लेकिन आपको जीवनसाथी का पूरा सहयोग और प्रेम मिलेगा। दोस्तों का सहयोग मिलेगा। धार्मिक कार्यों में रूचि बढ़ेगी। मान सम्मान में वृद्धि होगी। धन लाभ होगा।