नैनीताल: उत्तराखंड बोर्ड की सुधार परीक्षा, नैनीताल जिले में बनें आठ परीक्षा केंद्र

नैनीताल से जुड़ी खबर सामने आई है। उत्तराखंड बोर्ड की सुधार परीक्षा का आयोजन अगस्त माह में होने वाला है।

परीक्षा का आयोजन

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक वहीं उत्तराखंड बोर्ड की नैनीताल जिले में सुधार परीक्षा 4 से 11 अगस्त तक आयोजित होगी। यह परीक्षा आठ परीक्षा केंद्रों में होगी। जिसमें 384 छात्र-छात्राएं हिस्सा लेंगे। इस संबंध में जिला शिक्षा अधिकारी माध्यमिक पुष्कर लाल टम्टा ने बताया कि परीक्षा सुबह 10 से दोपहर 1 बजे तक होगी। सभी केंद्रों पर कड़ी निगरानी और उचित व्यवस्था सुनिश्चित की जाएगी। बताया कि बताया कि परीक्षा के लिए आदर्श राजकीय इंटर कॉलेज कोटाबाग, राजकीय बालिका इंटर कॉलेज हल्द्वानी, राजकीय इंटर कॉलेज खनस्यू, राजकीय बालिका इंटर कॉलेज भीमताल, राजकीय इंटर कॉलेज पदमपुरी, राजकीय इंटर कॉलेज रामगढ़ को केंद्र बनाया गया है।