उत्तराखंड: खुशखबरी: सीएम ने इन कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में वृद्धि को दी मंजूरी, एक क्लिक में पढ़िए पूरी खबर

उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। उत्तराखंड के कर्मचारियों के लिए अच्छी खबर है। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उन कर्मचारियों को महंगाई भत्ते यानी डीए में वृद्धि को मंजूरी दे दी है जो पांचवें और छठे केंद्रीय वेतन आयोग की सिफारिशों के अनुसार लागू वेतन बैंड/ग्रेड वेतन में अपना वेतन और भत्ते प्राप्त कर रहे हैं।

कर्मचारियों के लिए अच्छी खबर

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक यह बढ़ोतरी 1 जनवरी 2025 से लागू होगी। इस संबंध में बयान जारी किया गया है। जारी बयान में कहा गया है कि मुख्यमंत्री ने राज्य सरकार और राज्य स्वायत्त निकायों/उपक्रमों के पांचवें और छठे केंद्रीय वेतन आयोग की सिफारिशों के अनुसार लागू वेतन बैंड/ग्रेड वेतन पाने वाले कार्मिकों के महंगाई भत्ता बढ़ाने को मंजूरी दे दी। उनकी मंहगाई भत्ते की मौजूदा दर को एक जनवरी 2025 से पांचवें वेतनमान वाले कार्मिकों को 455 प्रतिशत से बढ़ाकर 466 प्रतिशत किया जाएगा। इसके साथ ही छठे वेतनमान वाले कर्मचारियों के महंगाई भत्ते को 246 प्रतिशत से बढ़ाकर 252 फीसदी मासिक करने का प्रस्ताव भी मंजूर किया है। इसके अलावा सीएम पुष्कर सिंह धामी ने चमोली जिले के आपदा प्रभावित क्षेत्र जोशीमठ के ढलान स्थिरीकरण के लिए 516 करोड़ रुपये की योजना को मंजूरी प्रदान की है।