October 2, 2023

Khabribox

Aawaj Aap Ki

उत्तराखंड: राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रचार प्रसार हेतु आगामी 7 जनवरी को सभी विधानसभा क्षेत्रों में एक साथ होगा कार्यक्रम का आयोजन

राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रचार प्रसार हेतु आगामी 7 जनवरी को सभी विधानसभा क्षेत्रों में एक साथ कार्यक्रमों का आयोजन किया जायेगा।

सीएम द्वारा किया जाएगा संबोधित

कार्यक्रम को मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा सम्बोधित किया जायेगा। उक्त कार्यक्रम के सजीव प्रसारण की व्यवस्था एलईडी के माध्यम से सभी कार्यक्रम स्थलों पर की जायेगी।

कार्यक्रमों की अध्यक्षता क्षेत्रीय विधायक द्वारा की जायेगी

विधानसभा क्षेत्रों में होने वाले कार्यक्रमों की अध्यक्षता क्षेत्रीय विधायक द्वारा की जायेगी। आयोजन के सफल संचालन हेतु उप जिलाधिकारियों एवं अन्य संबंधित अधिकारियों की समिति भी बनाई गई है। मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने इस आयोजन के संबंध में शुक्रवार की सायं शासन के उच्चाधिकारियों के साथ वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से समीक्षा कर संबंधित विधानसभा क्षेत्रों में यदि किसी योजना का लोकार्पण अथवा शिलान्यास किया जाना हो तो उसे भी इसमें शामिल किए जाने के निर्देश दिए।

error: Content is protected !!