अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा जिले के रानीखेत में अधिवक्ता संघ रानीखेत के आगामी सत्र के लिए चुनाव प्रक्रिया के तहत तैयारियां शुरू हो गई है।
चुनाव प्रक्रिया की तैयारी शुरू
जानकारी के अनुसार इसी क्रम में सोमवार को कुल आठ प्रत्याशियों ने विभिन्न पदों के लिए नामांकन पत्र दाखिल किए। जिसमें अध्यक्ष पद के लिए विजय प्रकाश पांडे और हिमांशु बिष्ट ने दावेदारी पेश की है। उपाध्यक्ष पद के लिए गोपाल दत्त करगेती और नवीन चंद्र पंत ने नामांकन दाखिल किया। कोषाध्यक्ष पद के लिए नासिर हुसैन, उप सचिव पद के लिए जरीना उमर, सचिव पद के लिए कुबेर सिंह कार्की, लेखा परीक्षक पद पर नरेंद्र सिंह नेगी निर्विरोध निर्वाचित हुए।